Hanuman Ansh में बाबा नीम करोली के चमत्कार देख वीरेंदर सहवाग हुए भावुक, बोले- महसूस होती है उनकी कृपा
Hanuman Ansh review by Virender Sehwag: बाबा नीम करोली के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश हाल ही में रिलीज हुई है। बाबा के चमत्कारों को दर्शाती इस फिल्म को महज 2 करोड़ रुपये में बनाया गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचा रही है और सैकनिल्क के अनुसार, करीब 60 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंदर सहवाग को भी यह फिल्म बहुत पसंद आई है। 10 साल से बाबा नीम करोली के भक्त सहवाग फिल्म में बाबा के चमत्कार देख हैरान रह गए। सहवाग ने फिल्म का रिव्यू करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लोगों से फिल्म देखने की अपील की है।
Original source: cms.patrika.com →